फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐमनेस्टी योजना का लाभ उठाने से कतरा रहे बकाएदार

Wed, 10 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बकाएदारों को राहत देने के लिए सरचार्ज माफी के साथ शुरू की गई बिजली विभाग की ऐमनेस्टी योजना को एक माह का समय पूरा होने को है। बकाएदारों की संख्या के बड़े आंकड़ों को देखते हुए अब तक की प्रगति काफी धीमी रही है। 25 दिनों में सिर्फ साढ़े तीन हजार उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराने को आगे आए और इनमें से ढाई हजार ने अपना बकाया बिल चुकता किया है। योगी सरकार की ओर से बिजली विभाग के कर्जदारों को राहत देने के लिए सरचार्ज माफ करते हुए ऐमनेस्टी योजना 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। इसमें इसमें औद्योगिक उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत व बकाया सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर सौ प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसके लिए एक हजार रुपये से रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। योजना को प्रचार प्रसार के साथ जिले में शुरू कर दिया गया। विभागीय अधिकारी खुद इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे है। छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोले गए। जिस तरह से विभाग ने गंभीरता दिखाई। उसके अनुसार परिणाम निकलकर सामने नहीं आ सके है। शुरुआती 25 दिनों में शहरी क्षेत्र की सात करोड़ 16 लाख की बकाएदारी में करीब सवा करोड़ रुपये की बकाएदारी अदा हो सकी है। मात्र साढ़े तीन हजार रजिस्ट्रेशन हो सके है। इसमें भी एक हजार उपभोक्ता ऐसे है, जिन्होंने बकाया बिल पूरी तरह से चुकता नहीं किया है।             
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें