फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्क्रिय सदस्यों को हटाएं जिलाध्यक्ष

Sat, 07 Mar 2015 11:35 PM IST
Delete inactive members collector
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी का 15 मार्च को जिला सम्मेलन आयोजित होगा। यह निर्णय राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद की मौजूदगी में हुई जिला स्तरीय बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

नकटदाना चौराहा स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री ने कहा कि सपा ने चुनाव के समय जो वादे किए थे वह तीन साल में ही पूरे कर दिए। राज्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने निष्क्रिय और अपने दायित्वों का पालन न करने वाले पदाधिकारियों को पद से हटाने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द पार्टी की समीक्षा कर अनुशासन हीनता और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर 15 मार्च को जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में महासचिव तस्लीम शान खां, हाजी अकबर अहमद, अशर्फीलाल, फूलचंद्र मौर्य, मोहम्मद आरिफ, चंद्रसेन वर्मा, सुखलाल गंगवार, अमित मिश्रा, मेवाराम, अब्दुल वली खां, राकेश प्रताप सिंह, महेश वर्मा, अफजाल अहमद, डॉ. मुन्ने खां, मुस्तफा रजा, हरिओम यादव, मनोज राठौर, आकिल खां अजीजी, प्रशांत शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें