फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे विद्यालयों में निपुण योजना का सर्वे

Fri, 20 Dec 2024 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षु जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में निपुण योजना का सर्वे करेंगे। यह अभियान 23 से 28 दिसंबर तक चलेगा। सर्वे में निपुण योजना से आच्छादित विद्यालयों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य एमके सिंह ने बताया कि निपुण सर्वे अभियान में डायट के सभी 96 डीएलएड प्रशिक्षुओं को लगाया गया है। सर्वे जिले के सभी बेसिक विद्यालयों का होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिन 350 विद्यालयों को निपुण आच्छादित होना दर्शाया है, उन विद्यालयों का सर्वे विशेष रूप से कराया जाएगा।
रिपोर्ट शासन को ऑनलाइन भेजी जाएगी। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशिक्षार्थी सर्वे की दैनिक रिपोर्ट संस्थान कार्यालय में जमा करेंगे। प्रशिक्षार्थियों को सर्वे करने के तरीके बता दिए गए हैं। यह सर्वे संस्थान के प्रवक्ताओं के निर्देशन में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें