फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एमडीआर शुल्क में मोहलत से कारोबारियों में खुशी

Thu, 15 Oct 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
आशीष अग्रवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। जो मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क 15 अक्टूबर यानी आज से व्यापारियों के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर लगना था, उस पर अभी सरकार ने कुछ दिनों की मोहलत दी है। दीपावली तक केंद्र सरकार ने एमडीआर शुल्क के नए नियमों को लगाने पर रोक लगा दी है, इससे स्थानीय कारोबारियों में इस बात को लेकर खुशी है। कारोबारियों का कहना है एमडीआर शुल्क लगने से दीपावली तक कारोबार में होने वाले मुनाफे में उनका नुकसान हो सकता था।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की यूपीआई एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने त्योहारी सीजन को देखते हुए यह फैसला लिया है। अब यह एमडीआर शुल्क आठ नवंबर को दीपावली के बाद लागू किया जाएगा, लेकिन इसकी सटीक तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है। इससे पीलीभीत में किराना से लेकर कपड़ा व क्राकरी बाजार तक व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
एमडीआर शुल्क लगे, यह सामान्यता व्यापार के लिए ठीक हो सकता है, लेकिन त्योहारी सीजन में कारोबारी को यह शुल्क देना मुनासिफ नही होता। समय बढ़ा है तो इससे राहत है।
- आशीष अग्रवाल, क्राकरी व्यापारी

00
एमडीआर शुल्क त्योहारी सीजन पर लगने से काफी नुकसान होता, कपड़े का दीपावली पर अच्छा कारोबार होता है, जिसका मुनाफा एमडीआर शुल्क में जाता।
- जॉय मैनी, कपड़ा व्यापारी

आशीष अग्रवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें