फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेलवे स्टेशन के पास दुकान में घुसा हिरन, मची खलबली; रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

Sun, 10 May 2026 02:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हिरन को लेकर जाते वनकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

पीलीभीत रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब यहां एक दुकान में अचानक हिरन घुस गया। झाड़ियों से निकलकर हिरन सीधे दुकान में पहुंच गया, जिसे देख दुकानदार के होश उड़ गए। हिरन देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी विभाग की क्षेत्रीय टीम मौके पर पहुंची और लोगों को दूर हटाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने हिरन को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। 

डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि हिरन संभवतः रात के समय जंगल से भटककर शहर तक पहुंचा है। उसके पैर के निचले हिस्से में मामूली चोट मिली है, जिसका उपचार कराया जा रहा है। उपचार के बाद हिरण को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें