फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ सूचना आयोग में तलब

Thu, 05 Mar 2015 11:10 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत से संबंधित सूचनाएं आयोग के नोटिस के बावजूद डीपीआरओ ने उपलब्ध नहीं कराई। इस पर सूचना आयोग ने उन्हें तलब किया है।
विज्ञापन


ललौरीखेड़ा ब्लाक के ग्राम भूड़ामगरासा निवासी नत्थूलाल शर्मा ने 24 दिसंबर 2013 को जिला पंचायत राज अधिकारी से ग्राम पंचायत सरायसुंदरपुर से संबंधित सूचनाएं मांगी थी, लेकिन उन्हें सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। इसके बाद उन्होंने राज्य सूचना आयोग में शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर आयोग ने डीपीआरओ को दो बार नोटिस जारी कर सूचनाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। इस आदेश पर भी डीपीआरओ द्वारा सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर अब आयोग ने उन्हें आयोग ने 16 मार्च को तलब किया है। सूचना आयोग ने डीपीआरओ को भेजे नोटिस में कहा है कि सूचनाएं न देने पर वह स्वयं आयोग में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। साथ ही उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें