पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दिए जाने की तहरीर पुलिस को दी है।उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अज्ञात युवक ने मैसेंजर के माध्यम से असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी का मेसेज भेजा है। सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल करने पर जानकारी हुई कि धमकी देने वाला युवक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशीटोला का निवासी है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद