फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोर्ट में गवाही देने पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव भैरो खुर्द में महिला ने छोटे पुत्र की हत्या के आरोपियों पर जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद गवाही देने से रोकने का आरोप लगाया है। घर में घुसकर पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर पीड़िता से एसपी ने गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर माधोटांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के भैरो खुर्द गांव निवासी मिथलेश कुमारी ने एसपी के आदेश पर माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि उसके पुत्र रजनीश कुमार की हत्या के आरोपी पोथीराम व रामदास जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद गवाही न करने की धमकी देते आ रहे हैं।
आरोप है कि हौसले बुलंद होने के चलते नौ सितंबर 2024 को आरोपियों ने उसके दूसरे पुत्र अमित कुमार को जान से मारने के इरादे से तमंचे से गोली चलाई। इसमें वह बाल-बाल बच गया था। इसके बाद जमानत पर आकर फिर छह अप्रैल 2025 को आरोपी पोथीराम उसे अकेला देख घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके खिलाफ कोर्ट में गवाही देने पर पुत्र को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी भाग गया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले में सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें