फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चराने गए नाबालिग की नहर में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पशु चराने गए 12 वर्षीय नाबालिग बालक की नहर मेें डूबकर मौत हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव नहर से बाहर निकाला गया। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना बीसलपुर क्षेत्र के पटनिया गांव निवासी सोमपाल का 12 वर्षीय बेटा अन्नू शनिवार दोपहर तीन बजे घर से पशु चराने नहर पर गया था। वहां गांव के अन्य बच्चों को नहाता देखकर वह भी नहर में कूद गया और फिर थोड़ी देर बाद ही वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर अन्य बालकों ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे लोग आए। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बालक नहर में डूब चुका था। ग्रामीणों ने नहर में उसकी तलाश की। दो घंटे बाद उसका शव मिला। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें