फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से स्वामी कॉलेज के लिपिक की मौत

Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 करंट लगने से अशोक कालोनी निवासी 32 वर्षीय सुखदेव सिंह की मौत हो गई। वह स्वामी एजुकेशनल कॉलेज में लिपिक थे। बरेली से प्रकाशित एक अखबार में पार्ट टाइमर के रूप में कंप्यूटर आपरेटर का कार्य भी करते थे। यह घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। सुखदेव सिंह अपने घर में मोटर से घर की धुलाई कर रहे थे। मोटर बंद करने को बोर्ड से तार निकालते समय एक तार उनके हाथ में छू गया। उनकी चीख सुनकर पहुंचे परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो सुखदेव सिंह बेसुध पड़े थे। उन्हें फौरन सीएचसी व नगर के दो प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने घरेलू उपचार के तहत सुखदेव का शव घर के समीप एक खाली प्लाट में रेत में करीब पांच घंटे बाद तक दबाकर रखा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सुखदेव की अचानक हुई मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। सुखदेव सात बहनों का इकलौता भाई था। उनके माता-पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। घर में पत्नी, चार साल का पुत्र व चार माह की पुत्री है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें