फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब बिजली सप्लाई पर फूटा गुस्सा

Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
खराब बिजली सप्लाई पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खराब बिजली सप्लाई के विरोध में व्यापारियों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ का घेराव कर खरी-खोटी सुनाई। उधर घुंघचाई में भी खराब बिजली सप्लाई के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। व्यापारी नेता हाजी लाडले के नेतृत्व में एसडीओ कार्यालय पहुंचे व्यापारी नेताओं ने खराब बिजली सप्लाई के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि तहसील मुख्यालय को 18 घंटे बिजली सप्लाई की प्रदेश सरकार की घोषणा हवाई साबित हो रही है। भीषण गर्मी में नगर सहित क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से मात्र 10-12 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। खराब बिजली सप्लाई को लेकर उपभोक्ता परेशान है। सभा में कहा गया कि अफसर समस्या पर मोबाइल रिसीव नहीं करते। शाम होते ही कुछ अफसरों के मोबाइल बंद हो जाते है। अफसरों की तानाशाही को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हुआ। तब उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे एसडीओ को उग्र व्यापारियों ने खराब बिजली सप्लाई को लेकर खरी-खोटी सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें