फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। शोरशराबा होने के बाद मौके पर पहुंचे दो युवकों ने किसी तरह किशोर का शव बाहर निकाला। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

मंडी समिति के समीप तालाब में अक्सर बच्चे नहाने पहुंच जाते हैं। बुधवार को मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी यूनुस का पुत्र भूरा (14) भी अपने छोटे भाई और साथियों के साथ नहाने पहुंचा। नहाते समय वह तालाब में डूब गया। साथियों ने शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी अजीजुल हसन और राजा ने तालाब में घुसकर किशोर का शव ढूंढ निकाला। चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। वह शव अपने घर ले गए। भूरा तीन भाइयों में मझला था। उसकी दो बहनें भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें