फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज आने पर कमरे में दौड़ा करंट, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। हाईवोल्टेज आने के बाद मकान में करंट दौड़ गया। विद्युत उपकरण भी फुंक गए। इसकी चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। सीएचसी के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगरिया तुलागिरी गांव के निवासी 55 वर्षीय रामकुमार कश्यप खेती करते थे। रविवार दोपहर में वह मकान के बाहरी हिस्से में बने कमरे में खड़े थे। उन्होंने चप्पलें नहीं पहन रखी थीं। अन्य सदस्य मकान के भीतर के कमरों में थे। अचानक वोल्टेज तेज आया और तार फटने से दीवारों के जरिए करंट कमरे में दौड़ गया। वहां पर लगा बल्ब भी फट गया। शोर सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। वहां बेसुध हालत में रामकुमार जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले आए और फिर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। पत्नी माला देवी पूर्व प्रधान हैं। पावर कॉरपोरेशन के जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें