फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फसल में पानी भरने के विवाद में किया जानलेवा हमला, तीन घायल

Sun, 19 Jan 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। खेत में खड़ी गेहूं की फसल में दोबारा पानी भरने का विरोध करने पर आरोपियों ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाने पहुंचे खेत स्वामी और उसके परिजनों को भी घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना करेली क्षेत्र के गांव तुर्किया मजरा बिलासपुर निवासी हरदेव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने खेत में लगी गेहूं की फसल में पानी भरवाया था। आरोप है कि शुक्रवार को खेत के पड़ोसी हरजिंदर सिंह व प्रगट सिंह ने फसल में दोबारा पानी भर दिया। जानकारी होने पर उसके मजदूर सोमपाल ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने तलवार से हमला कर दिया। जानकारी पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनपर भी जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पत्नी और भाई भी घायल हो गया। एसओ सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले और एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें