फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जानलेवा हमले की धारा हत्याकांड में की तरमीम, दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गांव रमपुरा नौगमा में चुनावी रंजिश में ग्रामीण की हत्या की घटना में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे को हत्या में तरमीम किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इससे पहले परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आधे घंटे बाद पुलिस समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


गांव रमपुरा नौगमा निवासी सुरेश चंद्र, उनके पुत्र जितेंद्र और देवेंद्र को गांव के ही आरोपियों ने प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर रास्ते में घेरकर धारदार हथियारों से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया था। लाठी-डंडों से पीटा भी था। अस्पताल ले जाते समय सुरेश की मौत हो गई थी।

हमलावरों ने सुरेश चंद्र की पत्नी इंद्रवती के सामने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इंद्रवती की तहरीर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में उसी समय रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट में गांव के हरीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजय पाल, उमेश चंद्र और आकाश कुमार को नामजद किया गया था। सुरेश की मौत की जानकारी के बाद पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा को हत्या में तरमीम कर दिया।
विज्ञापन


उधर, पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने सुरेश का शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पहले से दर्ज जानलेवा हमले की रिपोर्ट को हत्या और दलित उत्पीड़न अधिनियम की धाराओं में तरमीम कर लिया गया है। नामजद आरोपी हरीश और सुरेंद्र को पकड़ लिया गया है। शेष आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें