फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों ने मनोरोगी बताया, कार्रवाई से किया इनकार

Sun, 21 Feb 2016 11:32 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना पूरनपुर-दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 218/2 के समीप हुई। पीलीभीत से ऐशबाग जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 15309 अप के गार्ड ने बताया कि किशोरी अचानक ट्रेन के सामने आकर खड़ी हो गई थी। जिससे उसकी कट कर मौत हो गई। इसकी सूचना दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन पर दी गई। स्टेशन मास्टर बृजमोहन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया। एसआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता प्रताप ने कार्रवाई से इनकार कर शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। इस पर किशोरी के शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें