फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव तिलसंडा निवासी एक युवक का शव गांव से 300 मीटर की दूरी पर यूकेलिप्टिस के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजन ने हत्याकर शव लटकाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तिलसंडा निवासी पूरनलाल ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे घर से बिना बताए चला गया था। देर रात जब वह घर नहीं आया तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। मगर उसका पता नहीं चला। शुक्रवार को करीब 11 बजे खेत पर काम करने गए लोगों ने ओम प्रकाश का शव यूकेलिप्टिस के पेड़ पर तौलिया के सहारे लटका देखा। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस और परिवार के लोग पहुंच गए। युवक के पिता पूरनलाल ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया।
एसओ उदयवीर के अनुसार युवक के परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें