पूरनपुर (पीलीभीत)। हरीपुर रेंज में भालू के करीब एक साल के शिशु का शव मिला। शव का पोस्टमार्टम कराकर जंगल में दफना दिया गया। रविवार को बरेली के मुख्य वन संरक्षक पी प्रभाकर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वनकर्मियों से पूछताछ की। रेंजर को उसकी मां की निगरानी कराने के निर्देश दिए।
भालू के शिशु का शव हरीपुर रेंज के कंपार्टमेंट 84 में नौ फरवरी को सुबह उस समय मिला, जब वनकर्मी गश्त को जंगल में निकले थे। उसकी मौत ठंड से होना मानकर इसकी सूचना वन विभाग के उच्च अफसरों को दी गई। नवदिया गेस्ट हाउस में भालू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
इसके बाद उसको जंगल में दफना दिया। रविवार को बरेली के मुख्य वन संरक्षक पी प्रभाकर और डीएफओ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वनकर्मियों ने जानकारी की। शिशु की मां की निगरानी कराने के निर्देश हरीपुर रेंजर को दिए। रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। आशंका है कि मौत ठंड से हुई है।