फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छेड़खानी के आरोपी का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। छेड़खानी और एससीएसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे युवक का शव बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में सड़क किनारे लगे पेड़ से लटका मिला। टहलने निकले लोगों ने युवक का शव देखकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि युवक के खिलाफ तीन दिन पहले छेड़खानी और एसएसटी एक्ट में दियोरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

दियोरिया क्षेत्र के गांव नौआ नगला निवासी सर्वेश कुमार 35 पुत्र ओमप्रकाश का गांव में ही तीन दिन पूर्व विवाद हो गया था। इस कारण महिला ने थाना दियोरिया में 19 दिसंबर को जातिसूचक गालियां देने, छेड़खानी, मारपीट करने के आरोप में सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची। पकड़े जाने के डर से वह 20 दिसंबर से ही घर से भाग गया। घरवालों को भी नहीं पता था कि सर्वेश कहां है।
शुक्रवार को बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मूसेपुर से रामनगर को जाने वाले सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से रस्सी के फंदे से सर्वेश का शव लटका मिला। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जब ग्रामीण खेतों की तरफ टहलने निकले तो युवक का शव पेड़ से लटका देखा। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तब शव की शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने सर्वेश की मौत की सूचना परिजन को दी तो घर में कोहराम मच गया। पिता ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी मृदुल कांत शुक्ला ने बताया कि सर्वेश के खिलाफ दियोरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।



जेब में मिला बरेली से लौटने का टिकट
बरखेड़ा के थाना प्रभारी मृदुल कांत शुक्ला ने बताया कि सर्वेश की जेब में ट्रेन का टिकट मिला है। वह 21 दिसंबर की शाम को ही बरेली से पीलीभीत ट्रेन से आया था। इसके बाद वह सुबह किसी तरह से बरखेड़ा की तरफ आया होगा। घटना के बारे में और जानकारी की जा रही है। सर्वेश के घर में उसके माता-पिता, पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें