फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तालाब में मिला लापता बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दो दिन से लापता घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बिलंदपुर अशोक निवासी 75 वर्षीय रामस्वरूप का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब में मिला। परिजन ने शव तालाब से निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक बुजुर्ग दो दिन पहले बगैर बताए घर से चले गए थे। परिजन तब से उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार शाम को बुजुर्ग का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांव लुकटिहाई टांडा के समीप तालाब में मिला। सूचना पर परिजन तालाब किनारे पहुंचे और शव निकाला। बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घुंघचाई एसओ कपिल कुमार ने बताया कि तालाब में बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें