फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरखेड़ा में सड़क पर मिला तेंदुए का शव, हादसे में मौत की आशंका

Tue, 02 Jan 2024 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृत तेंदुआ । संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। गांव केशोपुर व जरकलिया के बीच सड़क पर सोमवार की सुबह एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था। जानकारी पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। आशंका जताई जा रही कि उसकी मौत हादसे में हुई है।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे लोग नहर के पास जरकलिया गांव की सड़क से गुजरे तो यहां उन्हें तेंदुए का शव पड़ा दिखाई दिया। उसके मुंह में चोट की वजह से खून निकल रहा था। इसके अलावा पूरे शरीर में कहीं और चोट नहीं नजर आई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेज गति से जा रहे किसी वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन




गांव के आसपास था तेंदुआ, विभाग को खबर तक नहीं
तेंदुए का शव मिलने के बाद केशोपुर, जरकलिया आदि आसपास के गांव में दहशत फैल गई। आसपास दूर तक जंगल नहीं है। खेत और बाग हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ बाग में या खेतों में छिपा होगा। ऐसे में वह किसी पर हमला कर सकता था। गनीमत यह रही कि तेंदुआ आबादी में अंदर नहीं आ पाया। वन विभाग वाले यह नहीं बता पा रहे कि तेंदुआ यहां कैसे पहुंचा। कहां से जंगल से बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें