फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 02 Jan 2024 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइक से बहन के घर जा रहे शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव ताजपुर निवासी पिकअप चालक भाईलाल (26) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। भाई लाल के पिता राम लड़ैते की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम करीब सात बजे असम हाईवे पर गांव चांटफिरोजपुर के पास की है। भाई लाल रविवार शाम को बाइक से गांव से भूड़ा कैमोर में बहन के घर जा रहे थे। हाईवे चांटफिरोजपुर के पास किसी वाहन से उसकी टक्कर हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर पर पुलिस ने सूचना परिजन को दी। देर रात परिजन सीएचसी पहुंचे। पिता राम लड़ैते ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया कि भाई लाल पिकअप वाहन चलाता था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें