फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आम के बाग में लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
जहानाबाद में घटना के बाद मौके पर लगी ग्रामीणो की भीड़ । संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। एक किशोरी का शव आम के बाग में पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगी।
विज्ञापन

जहानाबाद इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गौनेरा गांव निवासी देवेंद्र कुमार थाने आया। उसने बताया कि गांव का ही चरनजीत उसकी 17 वर्षीय पुत्री प्राची को ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चरनजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि लड़की का शव गांव के ही पास एक बाग में लटका मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर प्रतीक दहिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।


मौत ने खड़े किए कई सवाल
किशोरी की मौत के मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जो कि जांच का विषय है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी सुबह युवक के साथ निकली थी। ऐसे में जब वह चली ही गई थी तो उसने आत्महत्या क्यों की। जांच में पता चला है कि किशोरी पहले भी युवक के साथ जा चुकी है। फिर भी पुलिस ने आरोपी युवक को नहीं पकड़ा।
विज्ञापन



घर में फंदे से लटका मिला ई-रिक्शा चालक का शव



- शहर की राजीव कॉलोनी में रहता था सुशील



संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। घर में छत के कुंडे से युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला है।



सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मधुटांडी जगरौलीपुल निवासी सुशील (20) का एक मकान शहर के मोहल्ला राजीव कॉलोनी में भी है। सुशील व उसका भाई विमलेश शहर के मकान में रहते थे, जबकि उसके अन्य भाई, माता-पिता गांव के घर में रहते हैं। सुशील अविवाहित था और शहर में ई-रिक्शा चलाता था। कुछ दिन पहले ही हादसे में उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। इस वजह से वह घर पर ही रहता था। उसका बड़ा भाई विमलेश उसकी जगह ई-रिक्शा चलाने लगा।



विमलेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह दिन में रिक्शा चलाने निकल गया था। घर पर सुशील अकेला था। शाम साढ़े पांच बजे जब वह घर लौटा तो कमरे में सुशील का शव फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। विमलेश ने बताया कि सुशील ने किस्त पर मोबाइल लिया था, जो पिछले दिनों चोरी हो गया। इसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। पैर की हड्डी टूट जाने के कारण ज्यादा चल भी नहीं पाता था। इन्हीं सब से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें