फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों पर झपटा बाघ, भगदड़ मची

विज्ञापन
बाघ देख दूसरे खेत में भागकर आए मजदूर । संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। जंगल से बाहर पिपरिया संतोष गांव के निकट बाघ की दहशत जारी है। शुक्रवार को फसल की छिलाई करते समय अचानक गन्ने के खेत से निकले बाघ ने मजदूरों पर झपट्टा मार दिया। जान बचाने के लिए मजदूरों ने दौड़ लगा दी। सामाजिक वानिकी के वनकर्मियों ने निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव में कई दिन से बाघ की मौजूदगी है। शुक्रवार को पिपरिया संतोष गांव निवासी आशा राम, राम प्रताप, कुंदनलाल और श्रीराम गांव के ही रामचरन के खेत पर गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दूसरे गन्ने के खेत से निकला बाघ मजदूरों पर झपटा। गनीमत रही की बाघ को देखकर मजदूरों ने दौड़ लगा दी। बाघ खेत में रखा मजदूरों का थैला उठाकर गन्ने के खेत में घुस गया। जानकारी मिलते ही गांव से सैकड़ों लोग खेतों की ओर पहुंच गए।
क्षेत्रीय वन दरोगा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाघ की निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ लगातार क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है, लेकिन विभाग सिर्फ निगरानी तक ही सीमित है। रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पिपरिया संतोष में बाघ की निगरानी के लिए टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें