फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए ग्रामीण का श्मशान के पास पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ससुराल आए ग्रामीण का शव दियोरिया रोड पर शमशान के पास मंगलवार शाम पड़ा मिला। जीवित होने की आस में ससुरालवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी रामकुमार (40) रविवार को गांव जनकापुर में ससुराल आए थे। सोमवार को गांव के बाहर खेतों में घूमते देखे गए थे। मंगलवार शाम उनका शव गांव से कुछ दूरी पर दियोरिया रोड पर शमशान घाट के पास पड़ा मिला। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे पता चलने पर ससुराल वाले उन्हें सीएचसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने सीएचसी लाने से दो घंटे पहले उनकी मौत होने की बात कही। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें