फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
DCM collision killed bike rider
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गोरा निवासी 45 वर्षीय हिकमतुल्ला की मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय किसान अजीजुर्रहमान घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में गांव गोरा के समीप जादौपुर मोड़ पर हुई। गांव गोरा निवासी अजीजुर्रहमान ने बताया कि वह बाइक पर गांव के समीप खेत पर जा रहा था। बाइक पर पीछे गांव के हिकमतुल्ला सवार थे। गढ़वाखेड़ा-ढाका रोड पर गांव जादौपुर के समीप पीछे से आई डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हिकमतुल्ला मृत घोषित कर दिया। जबकि अजीजुर्रहमान की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक घायल
पूरनपुर। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी रामसेवक घायल हो गया। रामसेवक ने बताया कि सोमवार को साइकिल पर चारा लेने खेत पर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। घायल रामसेवक को इलाज को सीएचसी ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें