बीसलपुर के गांव मुसली की क्षतिग्रस्त सड़क।संवाद
बीसलपुर। जलनिगम के ठेकेदार के कर्मचारियों ने पाइप लाइन बिछाने के बाद गांव मुसेली की क्षतिग्रस्त सड़क को अब तक सही नहीं कराया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
मुसेली के प्रधान मोहम्मद इशत्याक ने बताया कि इस बीच जागरूक ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन आज तक किसी ने खबर नहीं ली। इस बावत एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर मामले को दिखाया जाएगा। संवाद