फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिर पर दबंग ने किया कब्जा, डीएम से मिले ग्रामीण

Wed, 23 Aug 2023 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव सैदपुर में एक दबंग ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है। प्रधान समेत ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

गांव सैदपुर के ग्राम प्रधान शुभम ने बताया कि पीलीभीत रोड किनारे प्रताप सिंह की जगह है। उन्होंने कई साल पहले यह जमीन मंदिर के लिए दान कर दी थी। इस मंदिर में गांव के लोग पूजा-अर्चना करते हैं। एक दबंग ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया है। मंदिर के पास अपना गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। दो दुकानों का भी निर्माण करा लिया है।
गांव के तमाम लोगों ने एकत्र होकर मामले की शिकायत डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार से की है। पत्र में विकास सोनकर, राकेश कुमार, सोनपाल, मलखान सिंह, महावीर, धर्मेद्र पाल सिंह, सुनील, राजेश कुमार, विवेक, आधार सिंह, भूपेंद्र, धर्मपाल,राकेश कुमार, प्रेमपाल, भूपेंद्र आदि ग्रामवासियों के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें