फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों ने छुट्टा पशुओं से फसलें और जीवन बचाने की उठाई मांग

Wed, 23 Aug 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते क्रांतिकारी मंच के पदा​धिकारी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। छुट्टा पशुओं से फसलें और जीवन बचाने के लिए क्रांतिकारी विचार मंच ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में समस्या का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान फसलों की रखवाली के लिए जाते हैं तो उन पर जानलेवा हमला कर देते हैं। हर महीने छुट्टा पशुओं के हमले में दो-चार किसानों की जान जा रही है। पशुओं के झुंड सड़कों पर आ जाते हैं, इससे हादसे हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि गांवों में खाली पड़ी ग्राम पंचायत की जमीनों पर गोआश्रय स्थल बनवाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में देवस्वरूप पटेल, तेजपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें