पीलीभीत। व्हाट्सएप नंबर पर डीएम की फोटो लगाकर साइबर ठग लोगों को संदेश भेज रहे हैं। हाल-खैरियत पूछने के बाद लोगों से रुपयों की मांग की जाती है। साथ ही शाम तक रुपये वापस भेजने को भी कहा जा रहा है। इस व्हाट्सएप नंबर पर फोटो के अलावा डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट भी लिखा है। कहा जा रहा है कि साइबर ठग डीएम की फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। एसपी से मामले की जांच कराने को कहा गया है। साइबर सेल को लगाया गया है। संवाद