फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किराना व्यापारी  की पत्नी की मौत

Thu, 30 Jun 2016 11:42 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 छत के पंखे का तार टूटकर बेड पर गिरने से किराना व्यापारी की 32 वर्षीय पत्नी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे के मोहल्ला कादरी नगर निवासी किराना व्यापारी अशफाक हुसैन का परिवार बुधवार रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। पत्नी शाहीन (32) कमरे में अकेली सो रही थी। कमरे में लगे सीलिंग फेन के तार में बीच में ज्वाइंट था। सुबह करीब साढ़े पांच बचे के करीब अचानक तार टूटकर बेड पर सो रही शाहीन के ऊपर गिर गया। करंट लगने से शाहीन गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना शाहीन के मायके गौहनियां में दी गई। इस पर मायके वाले भी आ गए। घरवालों ने बताया कि शाहीन का निकाह 2006 में हुआ था। उनके दो बच्चे तीन साल की बेटी फैबी और छह महीने का बेटा शहनबाज है। हादसे के बाद आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि घर वालों की ओर से कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई। कस्बे के लोगों से पता लगा है कि महिला की करंट से मौत हो गई थी। उन्हें दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें