फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत

Mon, 10 Aug 2015 11:19 PM IST
Hazara
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामनगर में हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी खीरी जिले के संपूर्णानगर निवासी 35 वर्षीय राखिलावन करंट लगने से झुलस गया। उसे लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाली खीरी की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

संपूर्णानगर निवासी रामखिलावन बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी पद पर तैनात है। वह सोमवार की सुबह थाना हजारा के गांव रामनगर स्थित कुलविंदर सिंह के फार्म के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी बीच अचानक दौड़े करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर खंभे से नीचे गिरकर घायल हो गया। जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बिजली विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे विभाग के लोग उसे लखीमपुर खीरी स्थित जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रामखिलावन की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। संपूर्णानगर बिजली उपकेंद्र के जेई नगेंद्र कुमार ने बताया कि रामखिलावन संविदा के पद पर तैनात था। उसने एलटी लाइन पर फाल्ट ठीक करने के लिए शट्डाउन लिया और हाइटेंशन लाइन पर काम करने लगा। जिससे हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि शव का लखीमपुर खीरी में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी उमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके चार पुत्रियां 12 वर्षीय नेहा, 10 वर्षीय शांती, आठ वर्षीय कोमल, एक वर्षीय गुड्डी व एक पुत्र तीन वर्षीय रिंकू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें