पीलीभीत। शहर के एकता नगर कॉलोनी स्थित ब्रजवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को राधाष्टमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें छात्र-छात्राओं ने श्री राधा-कृष्ण के गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य पेश कर प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर प्रबंधक केसी शर्मा, आशुमाला गंगवार, तुलसी देवी, शाशि गुप्ता, सीमा पांडे, अनुष्का, स्वाति, मुस्कान, नीतू मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद