फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेल मंत्री ने पूरनपुर में स्टेडियम को बनाने के लिए मांगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जमीन पर स्टेडियम बनवाने की मांग पर खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र ने प्रमुख सचिव खेल को नियमानुसार प्रस्ताव देने के निर्देश दिए है। इससे पूरनपुर में स्टेडियम बनने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन



पूरनपुर में खेल प्रतिभाएं तो है, मगर स्टेडियम और खेल मैदान न होने से वे दम तोड़ रही हैं। नगर से करीब चार किलोमीटर दूर बहुउद्देश्यीय हाॅल है। मगर यहां खेल नहीं हो पा रहे है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर के पति गुरभाग सिंह ने अपनी निजी जमीन पर नगर से करीब नौ किलोमीटर दूर निजी स्टेडियम बनवाया था। मगर कुछ साल चलने के बाद स्टेडियम बंद हो गया।

गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अरविंद दीक्षित ने जून में खेल मंत्री को स्टेडियम बनवाने के लिए पत्र भेजा था। पत्र में कहा गया था कि गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास 21.5 एकड़ जमीन है। महाविद्यालय की जमीन राज्यपाल/ उत्तर प्रदेश सरकार के नाम से दर्ज है।
विज्ञापन


महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, एमए, बीएससी कृषि की कक्षाएं संचालित है। जिनमें 2100 विद्यार्थी अध्यनरत है। जिसमें अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र से है। कई खेल प्रतिभाएं है। मगर तहसील क्षेत्र में खेल के साधनों का अभाव है। स्टेडियम न होने से खेल प्रतिभाएं दम तोड़ रही है। पत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने को महाविद्यालय की जमीन पर स्टेडियम बनवाने की मांग की गई थी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि पत्र का संदर्भ लेते हुए खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र ने प्रमुख सचिव स्टेडियम बनवाने के लिए नियमानुसार प्रस्ताव देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें