फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: निहारिए चूका बीच की खूबसूरती... करिए बाघ के दीदार, पहले दिन जंगल सफारी फ्री

Sat, 01 Nov 2025 08:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इस बार 14 दिन पहले पर्यटन सत्र शुरू हो रहा है। शनिवार दोपहर वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना बराही गेट पर पर्यटन सत्र का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन सैलानी जंगल सफारी का आनंद निशुल्क उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
चूका बीच में बनी वाटर हट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के द्वार आज से सैलानियों के लिए खुल रहे हैं। जंगल की हरियाली, चूका बीच का मनमोहक नजारा और बाघों की दहाड़ एक बार फिर सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। आने वाले सात महीनों तक पीटीआर का जंगल सैलानियों की चहल-पहल से गुलजार रहेगा।

विज्ञापन


शनिवार को बराही के नए पर्यटन गेट पर पर्यटन सत्र का शुभारंभ वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना करेंगे। इस मौके पर जनप्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वन विभाग ने सैलानियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जंगल सफारी के वाहनों की सुविधा और सैलानियों की सुरक्षा और सहज अनुभव देने के लिए गाइडों को भी प्रशिक्षित किया है। हर वर्ष नवंबर से जून तक चलने वाला पर्यटन सत्र प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास रहता है। 

बाघों, हिरणों, नीलगायों, मोरों और असंख्य पक्षियों के दीदार के साथ-साथ चूका बीच में शारदा डैम की झील की लहरें हर सैलानियों को अलग अहसास कराती हैं। वन विभाग को उम्मीद है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और क्षेत्र के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।

 

विज्ञापन

चूका बीच का प्रवेश गेट।
जंगल सफारी से लेकर मोटर बोट की सैर तक कर सकेंगे सैलानी
पर्यटन सत्र के दौरान सैलानी जंगल सफारी से लेकर शारदा डैम में मोटरमोट से सैर कर सकेंगे। करीब 100 जंगल सफारी वाहन लगाए गए हैं। मुस्तफाबाद, महोफ एक नंबर गेट के अलावा बराही के नए गेट से सैलानियों को जंगल सफारी वाहन उपलब्ध हो सकेंगे। अफसरों के अनुसार शनिवार को माधोटांडा मार्ग स्थित एक होटल में होने वाली बाघ फाउंडेशन की बैठक में जंगल सफारी वाहनों के नए किराये को लेकर निर्णय होगा। इसके अलावा चूका बीच में मोटर बोट की सुविधा भी उपलब्ध है।

यह रहेगा हटों का किराया
थारू हट का किराया एक भारतीय सैलानी के लिए एक रात का 5000, दो के लिए 5500 और तीन के लिए 6500 रुपये है। इसी प्रकार एक विदेशी मेहमान के लिए किराया 14000, दो के लिए 16000 और तीन के लिए 18000 रुपये तय किया गया है। ट्री हट के लिए एक भारतीय सैलानी के लिए 8000, दो के लिए 9000 और तीन के लिए 10000 निर्धारित किया है। इसी तरह से एक विदेशी सैलानी के लिए क्रमश: 18000, 20000 और 22000 रुपये है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
आज जंगल सफारी वाहन से फ्री सैर कर सकेंगे सैलानी
पर्यटन सत्र के पहले दिन सैलानियों को निशुल्क जंगल भ्रमण कराने का निर्णय लिया गया है। डीएफओ मनीष सिंह के अनुसार जंगल घूमने के इच्छुक सैलानियों को प्रवेश द्वार से जंगल सफारी वाहन से निशुल्क जंगल भ्रमण करने की शनिवार को छूट रहेगी। निजी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

आज बराही गेट पर नए सत्र का होगा शुभारंभ
बराही रेंज के बराही गेस्टहाउस पर नए पर्यटन द्वार से सत्र का शुभारंभ होगा। वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना सत्र का शुभारंभ करेंगे। उनके अलावा प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा व बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा समिति के लोग भी नए सत्र में आने वाले अतिथियों का अपने उत्पादन से बनी सामग्री भेंट कर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

सप्तसरोवर भी सैलानियों के स्वागत को तैयार
बराही रेंज में ब्रिटिश काल के दौरान बना सप्तसरोवर भी सैलानियों के स्वागत को तैयार है। पिछले साल पीटीआर की ओर से सप्तसरोवर पर पर्यटन सुविधा का विस्तार किया था। छह खूबसूरत हटें बनाई गई थीं। इनमें दो टेंट हट भी शामिल हैं। सैलानी ऑफलाइन बुकिंग कराकर सप्तसरोवर की हटों में ठहर सकते हैं। माना जा रहा है कि बराही रेंज के नए गेट खुलने से सप्तसरोवर पर इस पर सैलानियों की आमद अधिक होगी।

पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि नए पर्यटन सत्र का आज आगाज होगा। बराही गेट पर वन मंत्री नए सत्र का शुभारंभ करेंगे। सैलानियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियां पूरी की हैं। इसको लेकर स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें