फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो दिवसीय शहीदी पर्व पर संतों की संगत ने किया प्रवचन

Wed, 26 Nov 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गुरुद्वारा नानकसर बड़ेपुरा में सजा गुरु का दीवान स्रोत - संवाद
विज्ञापन
अमरिया। गुरुद्वारा नानकसर बड़ापुरा भैंसहा में गुरु तेगबहादुर जी के 350वें दो दिवसीय शहीदी पर्व के अंतिम दिन बुधवार को हुए समागम में दूर-दराज से आए संतों ने संगत को प्रवचन कर निहाल किया। इस मौके पर लंगर भी हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दूसरे दिन पंडाल में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब दीवान सजाया। रागी जत्था भाई दिलवाग सिंह, कीर्तन वाचक भाई संतोक सिंह ने गुरु शब्द से जुड़ने की प्रेरणा की। संत बाबा नरेंद्र सिंह संत बाबा बलविंदर सिंह नांदेड़ महाराष्ट्र हजूर साहिब वालों ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए गुरु के बताए हुए मार्ग और उनकी ओर से दिए वचनों पर अटल रहने के लिए कहा। कहा कि जो लोग अपने महापुरुषों के बताए हुए मार्गों पर नहीं चलते हैं, वे लोग जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते हैं। संत बाबा बलविंदर सिंह नांदेड़ महाराष्ट्र हजूर साहिब वालों ने गुरु की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में मेहनत करते रहना चाहिए। रागी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह लैंडरा पंजाब, बीबी दिलेर कौर पंडौरी पंजाब वालों ने भजन-कीर्तन करते हुए गुरु तेग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला।
जत्थेदार बाबा मोहन सिंह, जत्थेदार बाबा जोगा सिंह ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। इस मौके समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया परिसर में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार, निशुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में डॉक्टर मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें