संकटमोचन वाला जी दरबार के 33वें वार्षिक उत्सव में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में सजा बाबा का दरवार?
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। संकट मोचन बालाजी महाराज संकीर्तन दरबार के 33वें वार्षिक उत्सव में शनिवार को मोहल्ला साहूकारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महंत अखिलेश वशिष्ठ ने दरबार की पूजा अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में गणेश महाराज और मेहंदीपुर बालाजी महाराज के सिंहासन शामिल थे। काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे जो बाबा के भजनों पर नाचते गाते रहे। यात्रा का जगह-जगह आरती करने के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा धर्मशाला से प्रारंभ होकर अग्रवाल सभा, रंगीलाल चौराहा, स्टेशन रोड, चावला चौराहा, होली चौराहा, लोहामंडी, जेपी रोड पर बाजार साहूकारा होते हुए कुमार तनय धर्मशाला के सामने संपन्न हुई।
इस मौके पर शिखा वशिष्ठ, कुसुम देवी, गौरव शर्मा, अंकित अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, अशोक चौहान, सुनील सक्सेना, मुकेश सक्सेना सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।