बीसलपुर में निकाली गई देव प्रतिमा की शोभा यात्रा। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। जानकी रतन मंदिर में रविवार को देव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधिविधान से हुआ। इससे पहले देव प्रतिमा की शोभा यात्रा भी निकाली गई।
जानकी रतन मंदिर में स्थापित कराने के लिए बांके बिहारी की प्रतिमा एक सप्ताह पूर्व जयपुर से मंगाई गई थी। शोभायात्रा में देव प्रतिमा को ठेले पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बैंडबाजों के साथ निकाली गई यात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से होकर यात्रा पुन: मंदिर में आकर समाप्त हो गई। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ। देव प्रतिमा का जलाधिवास, दुग्धाधिवास और शयनाधिवास आदि कार्यक्रम कराए गए। प्रतिमा की स्थापना कर दी गई। श्रद्धालुओं ने देव प्रतिमा की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मानी। कार्यक्रम पंडित बिल्लू पांडेय ने कराए। शाम को भंडारे का आयोजन हुआ। व्यवस्था में छोटेलाल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, विशाल, विकास, विवेक, अंकित, अतुल, अंशुल, अमित, आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
0000
04 पीबीटीपी 21
बालाजी मंदिर में हुआ भंडारा
बीसलपुर। गांव खनंका के बालाजी मंदिर में रविवार दोपहर बाद भंडारे का आयेाजन हुआ। शाम तक भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा मंदिर के महंत रविंद्रदास की देखरेख में हुआ। आयोजन समिति के मुनेंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। ग्रामीण व्यवस्थाओं में जुटे रहे। संवाद