पीलीभीत। दीपावली के उपलक्ष्य में सोमवार शाम गोमती उद्गम स्थल को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। उद्गम स्थल पर 11 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान उद्गम स्थल का नजारा अद्भुत रहा। विधायक पूरनपुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
दीपावली को लेकर सोमवार सुबह से श्रद्धालु गोमती उद्गम स्थल पर जुटने लगे। उद्गम स्थल परिसर के अलावा झील क्षेत्र को बिजली की झालरों से सजाया गया था। शाम छह बजे आरती से पूर्व 11 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान भी पहुंचे। दीयों को प्रज्ज्वलित कर आरती में शामिल हुए। दीयों के प्रज्ज्वलन से उद्गम स्थल का नजारा देखने लायक था। इस मौके पर हिरदेश त्रिगुणायत, अश्वनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद