मझोला। क्षेत्र की रानी कॉलोनी में सोमवार से काली पूजा मेले की शुरुआत होगी। तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के रानी कॉलोनी में हर साल की भांति इस वर्ष भी 24 अक्तूबर की शाम को मां काली पूजा की मूर्ति की स्थापना कर पूजा की जाएगी। 25 से लेकर 28 अक्तूबर तक हर रात 8 बजे से बंगाली धार्मिक नाटक का मंचन किया जाएगा। बांग्ला धार्मिक नाटक मंचन के लिए शक्ति फार्म, टांडा कॉलोनी, रानी कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, नगरिया कॉलोनी, गभिया सराय के कलाकार धार्मिक प्रस्तुति देंगे। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व प्रधान शंकर मंडल ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले धार्मिक मेले का आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बाहर से आए कलाकारों ने मां काली की मूर्ति तैयार कर ली है जो 24 अक्तूबर यानी सोमवार रात्रि 12बजे रानी कॉलोनी स्थित काली मंदिर में विधि विधान से स्थापित की जाएगी। संवाद