फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अच्छे लोगों का किया जाना चाहिए सम्मान’

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पुष्कर (राजस्थान) से आए जगतगुरु स्वामी रामानुजाचार्य ने बृहस्पतिवार को अग्रवाल सभा भवन में कहा कि अच्छे लोगों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर जगह, हर जाति और हर धर्म में अच्छे लोग होते हैं। ऐसे लोगों का पर्याप्त सम्मान किया जाना चाहिए। समाज में कुछ लोग मर्यादा तोड़ने वाले भी होते है, जिन्हें राक्षस कहा जाता है। ऐसे लोगों की निंदा की जानी चाहिए। सभी लोग दूसरों के साथ वही व्यवहार करें, जो उन्हें अपने साथ पसंद हो।
कहा-भगवान पर काल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, जबकि इंसान पर काल का प्रभाव कदम-कदम पर पड़ता है। इधर मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में वृंदावन की साध्वी रतिदासी ने बृहस्पतिवार को अंतिम दिन कहा कि लोग अच्छे कार्यों को प्राथमिकता के साथ करें। खराब कार्यों को अधिक से अधिक टालने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को एक दूसरे का पर्याप्त सम्मान करना चाहिए। जब लोग सम्मान करेंगे, तभी उन्हें सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अच्छे लोगों की संगत करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें