फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती के 16 घाटों पर हर रोज होगी आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल के साथ नदी क्षेत्र में रौनक बढ़ाने के लिए अब रोजाना होने वाली आरती के साथ सुबह को योगाभ्यास शुरू कराने के डीएम ने आदेश जारी किए है। उद्गम स्थल समेत 16 घाटों पर रोजाना सुबह योगाभ्यास के साथ शाम को आरती कराई जाएगी।
विज्ञापन

गोमती उद्गम स्थल के साथ नदी के पुनरुद्धार के लिए पूर्व में जनपद सीमा क्षेत्र में 47 किमी दायरे में नदी की खोदाई कराई गई। मनरेेगा से शुरू हुई खोदाई अभियान पर खुद डीएम ने पैदल यात्रा कर नजर रखी। नतीजा भी सफल रहा, बरसात से पूर्व कार्य पूरा हो गया। इसके साथ ही नदी क्षेत्र में 16 घाटों का भी निर्माण कराया गया। इधर उद्गम स्थल पर विकास कार्यों के बाद रौनक बढ़ गई। बनारस की तर्ज पर रोजाना शाम को आरती का भी आयोजन होने से भक्तों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इधर, डीएम ने आरती के साथ 16 घाटों पर रोजाना सुबह योगाभ्यास शुरू कराने के आदेश भी जारी किए हैं। इसके लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। सचिव और पंचायत के अन्य सदस्य समिति में शामिल होकर ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए एसडीएम, बीडीओ और थानाध्यक्ष को आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें