फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के चरक का कुंआ से हर साल की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का शुभांरभ सदर विधायक ने पूजन के साथ किया। शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। रथ यात्रा शहर में घूमते हुए चरक का कुंआ पहुंचकर पूर्ण हुई।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला मोहितशिम खां चरक का कुआं स्थित महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी धाम मंदिर से दोपहर करीब 12 बजे रथयात्रा निकाली गई। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना करने के बाद रथयात्रा को रवाना किया। मंदिर महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम को इस बार भव्य तरीके से सजाया गया। सजे-धजे रथ पर भगवान महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
चौक बाजार में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल व महामंत्री शैली अग्रवाल ने रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा शहर के शरीफ खां चौराहा, इमली का चौराहा, मोहल्ला मोहितशम खां, जमुनी का चौराहा, चूड़ी वाली गली, स्टेशन रोड, नई बस्ती चौराहा, काला मंदिर, लेखराज का चौराहा, होलिका चौराहा, इनायतगंज, पुराना गंज, लोहामंडी, जेपीरोड, चौक बाजार, तहसील, गौरीशंकर होती हुई वापस शाम करीब चार बजे श्री जगन्नाथ धाम मंदिर पर संपन्न हुई। इस मौके पर यात्रा के संचालक आचार्य पंडित हरीश चंद्र शंखधार, पुष्पा उपाध्याय, आनंद मिश्रा एडवोकेट, अंकुर गुप्ता, प्रदीप कुमार शंखधार, विजय कुमार शंखधार, अभय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। जगन्नाथ शोभा यात्रा समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बड़ा स्थल मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ का विधि विधान से पूजन किया। कोरोना संक्रमण के चलते शोभा यात्रा नगर में नही निकाली गई।
जगन्नाथ शोभा यात्रा समिति के कार्यकर्ता सोमवार को बड़ा स्थल मंदिर परिसर में जमा हुए और उन्होंने मंदिर परिसर में ही भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा के आगे चल रहे रिक्शे में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर बाबूराम शर्मा, गिरधर जायसवाल, मोहक पाठक, सुरेश रस्तोगी, मोहित रस्तोगी, मधुर रस्तोगी, अमन कुमार, मुकेश कुमार आदि रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
इधर, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के कुछ श्रद्धालुओं ने मेनका गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर हरबल्लभ गुप्ता, अन्नपूर्ण, शालू, सुमन, सुधा, प्रभा, विशाल, अनूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें