फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुगोविंद प्रकटोत्सव पर अखंड पाठ का समापन, लंगर चला, दीवान सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गुरु गोविंद के अवतार पर्व पर असम चौराहा के समीप स्थित गुरुद्वारा में दीवान सजा। इसमें गुरु गोविंद सिंह के इतिहास पर चर्चा कर गुरु महाराज के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। दीवान में तमाम श्रद्धालु पहुंचे। अटूट लंगर चला। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। संगत की ओर से गुरुद्वारा श्रीसिंह सभा गेट पर राहगीरों को भी चाय बांटी गई।
विज्ञापन

पर्व को लेकर असम चौराहा के समीप स्थित गुरुद्वारा में 13 दिसंबर से चल रहे श्री अखंड पाठ की लड़ी का समापन हुआ। पंजाब के मेहंदीपुर से आए निशान सिंह के जत्था ने गुरु गोविंद सिंह के इतिहास सुनाया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी गुरमीत सिंह ने संतों के बताए रास्ते की जानकारी दी और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान अटूट लंगर चला। इसमें तमाम लोगों ने प्रसाद लिया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पलविंदर सिंह मावी, हरदीप सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, करनैल सिंह, मलूम सिंह, जगपाल सिंह थे। इधर, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के मुख्य गेट पर राहगीरों को चाय बांटी गई। लखविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, मिंटू सिंह, हरप्रीत सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें