फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य के माध्यम से एक मंच पर दिखी देश की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
25 पीबीटीपी 32
विज्ञापन

एक मंच पर दिखी
देश की संस्कृति
लोकनृत्य प्रतियोगिता : पेनंबरा हाउस पहले स्थान पर रहा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। लिटिल एंजिल्स स्कूल में हुई इंटर हाउस लोकनृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पेनंबरा हाउस प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विद्यालय में बुधवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ विमला अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मरीना हाउस की सिमरन, संस्कृति, ईषिता, आस्था, सुनित, प्रभमीत, तनु, शुभी, हुदा, अदिति, अनुष्का और रिशिता ने उड़ीसा का झाऊ नृत्य पेश किया। वहीं नगरीटा हाउस की वंशिका, कनिष्का, ऋचा, समरा, स्वर्णिमा, पायल, तनिषा, गुरलीन, तविशी, शगुन, ईशा, श्रेया, ने गरबा डांस पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पेनंबरा हाउस की मन्नत, नामीषा, शालक्य, कुशल, प्रिंस, सुहानी, समाया, वार्षिक, खुशी, अनस और अनुष्का ने कठपुतली डांस प्रस्तुत किया। अंत में वलीटा हाउस के सौमित, कशिश, प्रियांशी, स्नेह, भूमि, ईशिका, स्तुति, माहि, राशि, अदिति, रिदा ने रासलीला का मंचन किया। निर्णायक मंडल में शामिल छवि सहोता और कोमल अग्रवाल ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें पेनंबरा हाउस ने पहला, जबकि नगरीटा हाउस और वलीटा हाउस ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल और प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें