पीलीभीत। निरंकारी भवन में प्रेरणा दिवस मनाया गया। महात्मा पीसी शर्मा ने कहा कि भारत ही नहीं दुनिया के धर्म ग्रंथों में कहा गया है मानव-मानव में भेद नहीं करना चाहिए। इस जगत में सभी जीवों का ईश्वर का रूप मानना चाहिए। सभी जीवों में परमात्मा का अंश आत्मा विद्यमान है। उनकी सेवा करने से ना सिर्फ आपसी भाईचारा बढ़ता है बल्कि ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। अन्य महात्माओं ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रदीप, रामौतार, जानकी देवी, जगदंबा प्रसाद समेत महात्मा मौजूद रहे। ब्यूरो