फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने खाते से उड़ाई हजारों की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्लाईवुड का सामान खरीदने का बहाना बनाकर एक ठग ने ऑनलाउन ट्रांजक्शन करने का झांसा देकर दुकानदार के खाते से हजारों रुपयों की नकदी साफ कर दी।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी विकास की पूरनपुर रोड पर प्लाईवुड एवं हार्डवेयर की दुकान है। एक अगस्त को विकास के मोबाइल पर दिल्ली निवासी महेश नाम के व्यक्ति ने फोन करके कुछ सामान खरीदने के लिए रेट लिस्ट पूछी। उसने सामान पसंद कर दो अगस्त को ले जाने की बात कही। सामान का भुगतान करने की बात पर महेश ने ऑनलाइन ट्रांजक्शन करने की बात कहकर विकास से उसके बैंक का खाता नंबर लिया और रुपये ट्रांसफर नहीं होने की बात कहकर फोन पे एप के बारे में जानकारी लेकर भेजे गये संदेश को कंफर्म करने को कहा। विकास के संदेश रिसीव करने के कुछ समय बाद ही उसके खाते से दो बार में तेरह हजार और सात हजार रुपये निकलने का संदेश आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। विकास ने तुरंत ही बैंक जाकर इसकी जानकारी दी। खाता बंद कराने के बाद एसपी को भी शिकायती पत्र भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें