फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंडता का प्रतीक है भगवा ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। आदिकाल से हम जिसके प्रति समर्पित, संकल्पित रहे हैं, वह परम पवित्र भगवा ध्वज ही है। हमारी अखंड राष्ट्रीय परंपरा का यह प्रतीक है। कलयुग में शक्ति का एकमात्र साधन संघ है। यही हमारा मूलमंत्र भी है और ध्येय भी। यह उदगार रविवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख देवराज ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा त्याग और समर्पण का प्रतीक है हमारा भगवा ध्वज। व्यक्ति में दुर्गण आ सकते हैं, वह उद़्देश्यहीन, संस्कार हीन हो सकता है, लेकिन त्याग और समर्पण का प्रतीक भगवा ध्वज सदैव एकता और अखंडता का ही संदेश देता है। इसलिए संघ ने किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि भगवा ध्वज को अपना गुरु माना है। इस मौके पर संघ से जुड़े तमाम लोगों गरु दक्षिणा अर्पित की। कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तमाम आंतरिक और बाहरी चुनौतियों से जूझते हुए हिंदुओं के लिए कवच का कार्य कर रहा है। हमारे देश की संस्कृति पर लगातार हमले हो रहे है। संघ उन्हें रोक रहा है। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह डॉ. रविशरण चौहान, सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, जिला प्रचारक सत्यप्रकाश, राकेश कश्यप, विष्ण गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, वेदप्रकाश, राकेश, प्रवीण गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें