फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रावली में खामियां देख नाराज हुए मुख्य संरक्षा आयुक्त

विज्ञापन
बीसलपुर में मिघौना हाल्ट के पास पटरी के बीच डाले गए पत्थर को खुदवाकर गुणवत्ता चेक कर रहे मुख्य सं? - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर। मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने शनिवार को बीसलपुर रेलवे स्टेशन से ढकिया तिवारी रेलवे हाल्ट तक कराए गए आमान परिवर्तन कार्यों की गुणवत्ता परखी। इस दौरान क्रासिंग संबंधी पत्रावली में खामी मिलने पर उन्होंने एक रेल अधिकारी से खासी नाराजगी जताते हुए तत्काल कमी को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर परिक्षेत्र लखनऊ के मुख्य संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने शनिवार को बीसलपुर रेलवे स्टेशन से निगोही रेलवे स्टेशन तक आमान परिवर्तन के तहत कराए गए कार्यों की गुणवत्ता देखी। सुबह साढ़े दस बजे उन्होंने स्थानीय रेलवे स्टेशन में कराए गए निर्माण कार्यों संबंधी अभिलेख देखे। इस दौरान रेल संरक्षा आयुक्त प्वांइट एवं क्रासिंग संबंधी पत्रावली में कमियां देख नाराज हो उठे। बताते हैं कि उक्त पत्रावली मौजूदा स्थिति और जनसंख्या को आधार बनाते हुए बनाई गई थी, जबकि रेल संरक्षा आयुक्त के मुताबिक यह पत्रावली आगामी दस साल में होने वाले परिवर्तन के आधार पर बनाई जानी थी। उन्होंने एक रेल अफसर से नाराजगी जताते हुए तत्काल पत्रावली दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीसलपुर से निगोही तक करीब 25 किमी क्षेत्र में बिछाई गई रेल पटरी, पुल-पुलियों, नाले-नालियों, समपार, ओवरब्रिज, अंडरपास और पैनलों आदि की गुणवत्ता देखी। मिघौना हाल्ट के पास कटना नदी पर बनाए गए पुल की गुणवत्ता की गहनता से जांच की। इसी हाल्ट के समीप पटरियों के आसपास बिछाए गए पत्थरों को खुदवाकर देखा और पटरियों के बीच की चौड़ाई और पुलों की लंबाई, ऊंचाई की माप कराई। मामूली खामियां मिलने पर तत्काल उसे दूर कराने के निर्देश दिए।
रेल पटरी पर प्रदर्शन कर सीआरएस को सौंपा ज्ञापन
बीसलपुर-निगोही के बीच ग्रामीण जिंदपुरा हाल्ट के समीप अंडर पास बनाने की मांग करते आ रहे थे, मगर ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हो सकी। इधर शनिवार को जब जिंदपुरा समेत आसपास गांवों के ग्रामीणों को जब रेल संरक्षा आयुक्त के आने की जानकारी मिली तो उन्होंने रेल पटरी पर खड़े होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालांकि रेल संरक्षा आयुक्त के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पटरी छोड़ दी थी। रेल संरक्षा आयुक्त के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या बताते हुए अंडरपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक करते रहे इंतजार, ट्रॉली से निकल गए सीआरएस
तालगांव के ग्रामीण चक सफौरा रेलवे हाल्ट के पास अंडर पास बनवाने की मांग करते आ रहे थे। रेल संरक्षा आयुक्त के आने की जानकारी पर तिलहर के भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा ग्रामीणों की समस्या को लेकर चक सफौरा पर उनका इंतजार करने लगे। यहां तिलहर के एसडीएम, सीओ और निगोही के थाना प्रभारी भी मौजूद थे। दोपहर करीब दो बजे मुख्य संरक्षा आयुक्त ट्राली द्वारा चक सफौरा हाल्ट से तो गुजरे, मगर उनकी ट्रॉली नहीं रुकी। बाद में विधायक ने फोन पर इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत से इस संबंध में वार्ता कर नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान इनकी रही मौजूदगी
मुख्य संरक्षा आयुक्त के साथ गोरखपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) आरके यादव, इज्जतनगर के रेल पथ निरीक्षक आशुतोष पंत, वरिष्ठ मंडल ऑपरेशन मैनेजर अनूप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी नरेंद्र जोशी, मंडल रेलवे प्रबंधक (इंजीनियरिंग) विकास सिंह, इज्जतनगर के रेल पथ निरीक्षक (ब्राडगेज) रियाज अहमद और डिप्टी चीफ इंजीनियर (निर्माण) एसके सिंह आदि।
आज शहबाजनगर तक होगा सीआरएस निरीक्षण
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त ने पहले दिन बीसलपुर से निगोही रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण किया है। रविवार को निगोही से शहबाजपुर रेलवे स्टेशन तक सीआरएस निरीक्षण किया जाएगा।

बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर अभिलेख चेक करते मुख्य संरक्षा अधिकारी मोहम्मद लतीफ खां।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें