फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सावन के आज चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, प्रशासन अलर्ट

Mon, 31 Jul 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मंडी समिति में कांवडियो के ठहराव स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम सदर । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन के चौथे सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट है। खमरिया पुल पर हुई घटना के बाद कांवड़ियों के रूट पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। एसडीएम सदर ने मंडी में कांवडियों के विश्राम स्थल समेत कांवड़ियों के रूट का निरीक्षण किया। मंडी प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खमरिया पुल के पास शनिवार को हुई घटना के बाद प्रशासन सावन के चौथे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ने वाली कांवड़ियों की भीड़ को लेकर चौकन्ना है। कावड़ियों के मार्ग पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने देने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को हजारों श्रद्धालु बाबा गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। भीड़ अधिक होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन रविवार से ही अलर्ट दिखाई दिया।
एसडीएम सदर देवेन्द्र सिंह ने सबसे पहले मंडी समिति पहुंचकर उनके ठहराव के टीनशेड में जाकर व्यवस्थाओं को देखा। मंडी प्रशासन को व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया। यहां अतिरिक्त फोर्स भी लगाई गई है। इसके बाद एसडीएम ने नगर पालिका की टीम के साथ रूट का निरीक्षण किया। जहां पर मार्ग पर गंदगी मिली उसे साफ करवाया गया। पूरे मार्ग पर चूना डलवाया गया है। देर रात तक प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेता रहा।
विज्ञापन

00
आज चौथे सोमवार को भीड़ अधिक होने की संभावना है। इसको देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। मंडी में भी जाकर निरीक्षण किया गया। - देवेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर

मंडी समिति में कांवडियो के ठहराव स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम सदर । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें